अरविंद केजरीवाल ने जनकपुरी में हुए सड़क हादसे पर जताया दुख | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

अरविंद केजरीवाल ने जनकपुरी में हुए सड़क हादसे पर जताया दुख

Date : 06-Feb-2026

 नई दिल्ली, 06 फ़रवरी । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनकपुरी में हुए सड़क हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इस घटना को हादसा नही हत्या बताया।

आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली जल बोर्ड की निर्माणाधीन सड़क पर गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि नोएडा की घटना से भी सरकार ने कुछ नहीं सीखा। घोर लापरवाही और गैर-जिम्मेदार रवैया अब सरकारों की पहचान बन चुका है, जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “ईश्वर उस परिवार को शक्ति दें, जिसने सरकार की लापरवाही की वजह से अपना बच्चा खो दिया।”

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड की निर्माणाधीन सड़क पर गड्ढे में गिरने से कमल नामक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement