रेवाड़ी: डहीना पावर हाउस में लगेगा नया ट्रांसफार्मर | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

रेवाड़ी: डहीना पावर हाउस में लगेगा नया ट्रांसफार्मर

Date : 06-Feb-2026

 रेवाड़ी, 06 फ़रवरी । जिले के गांव डहीना स्थित 132 केवी पावर हाउस में 16/20एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। नये ट्रांसफार्मर के लगने से पावर हाउस में ओवरलोडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी साथ ही 25 से अधिक गांवों को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो सकेगी।

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के कार्यकारी अभियंता संजय यादव ने शुक्रवार को बताया कि पहले डहीना पावर हाउस में 10/16एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। यह ट्रांसफार्मर करीब 18 वर्ष पहले लगाए गए थे। जिनमें से एक ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करते हुए उसकी जगह पर 16/20एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाना है।

ट्रांसफार्मर आ चुका है, तकनीकी टीम की जांच के बाद ट्रांसफार्मर को चालू कर दिया जाएगा। इस ट्रांसफार्मर पर निगम की तरफ से करीब दो करोड़ 80 लाख रुपये का खर्चा किया गया है। इसके अलावा निगम की तरफ से 220केवी रेवाड़ी पावर हाउस में 100 एवीए का स्पेयर ट्रांसफार्मर रखा गया है, जिसका आपात स्थिति में उपयोग किया जा सकेगा। इसी प्रकार निगम की तरफ से 132 केवी बावल शहर में 25 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। धारूहेड़ा स्थित 66केवी पावर हाउस में भी 16 एमवीए की जगह 315 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है तथा पाली गोठड़ा में 25एमवीए तथा बुड़ौली पावर हाउस में 16 की जगह 25एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement