हावड़ा में माध्यमिक परीक्षा देकर लौट रहे छह छात्र घायल, एक की हालत गंभीर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

हावड़ा में माध्यमिक परीक्षा देकर लौट रहे छह छात्र घायल, एक की हालत गंभीर

Date : 06-Feb-2026

 हावड़ा, 06 फ़रवरी । हावड़ा जिले के जगतबल्लभपुर थाना अंतर्गत हांताल इलाके में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में इतिहास की परीक्षा देकर घर लौट रहे छह परीक्षार्थी घायल हो गए। घायलों में एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए कोलकाता रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घायल सभी छह छात्र बरगाछिया प्रियनाथ स्कूल के छात्र हैं। माध्यमिक परीक्षा के लिए उनका परीक्षा केंद्र हांताल विशालक्ष्मी हाई स्कूल में पड़ा था। परीक्षा समाप्त होने के बाद छहों छात्र दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर घर लौट रहे थे।

हांताल इलाके में अचानक एक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। पीछे से आ रही दूसरी बाइक भी नियंत्रण खो बैठी और पहली बाइक से टकरा गई। तेज आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क से उठाकर प्राथमिक मदद दी। बाद में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। एक छात्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे कोलकाता स्थानांतरित किया गया है।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement