डॉ. भानु दुग्गल बने एचएनबीयूएमयू के कुलपति | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

डॉ. भानु दुग्गल बने एचएनबीयूएमयू के कुलपति

Date : 06-Feb-2026

 देहरादून, 06 फरवरी । राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने डॉ. भानु दुग्गल को हेमवती नन्दन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय (एचएनबीयूएमयू), देहरादून का कुलपति नियुक्त किया है।

डॉ. भानु दुग्गल वर्तमान में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश में कार्डियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

डॉ. भानु दुग्गल को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से कुलाधिपति के प्रसादपर्यन्त तथा पांच वर्ष की अवधि अथवा 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक (जो भी पहले हो) के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर नियुक्त किया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement