फिल्म ‘तुम मेरे हो’ की शूटिंग अंतिम दौर में, नैनी झील और माल रोड पर रोमांटिक दृश्य फिल्माए | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

फिल्म ‘तुम मेरे हो’ की शूटिंग अंतिम दौर में, नैनी झील और माल रोड पर रोमांटिक दृश्य फिल्माए

Date : 06-Feb-2026

 नैनीताल, 06 फ़रवरी । विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में हिंदी फीचर फिल्म तुम मेरे हो की शूटिंग अंतिम चरण में पहुंच गई है। बीते एक पखवाड़े से चल रही शूटिंग के दौरान नौकुचियाताल और चांफी में अधिकांश दृश्य फिल्माए जा चुके हैं, जबकि अब अंतिम दृश्यों की शूटिंग नैनीताल नगर में की जा रही है।

पिछले दो दिनों से अभिनेता गुरमीत चौधरी और नवोदित अभिनेत्री ईशा मालवीय नैनी झील और माल रोड के आसपास रोमांटिक दृश्यों की शूटिंग करते नजर आए। इससे एक ओर जहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों में उत्सुकता दिखी, वहीं नैनीताल को एक बार फिर फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान मिली है।

फिल्म का निर्माण यथार्थ कास्टिंग के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें निखत खान और वरिष्ठ अभिनेत्री लिलेट दुबे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी।

फिल्म में स्थानीय कलाकारों की भी सशक्त भागीदारी है, जिनमें चारु तिवारी, हर्षवर्धन वर्मा, अनवर रजा, बॉबी खान, मोनिका जोशी, याचना जोशी, प्रिंस दुग्ताल, पुनीत साह सहित बाल कलाकार नीमा, आराध्या, संस्कृति और अद्वित शामिल हैं। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं।

गौरतलब है कि गुरमीत चौधरी धार्मिक धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका से विशेष पहचान बना चुके हैं। अब ईशा मालवीय के साथ उनकी नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लेकर दर्शकों और फिल्म उद्योग में खास उत्सुकता देखी जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement