आंगनबाड़ी के 20 बच्चों का हुआ विधिवत विद्यारंभ संस्कार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

आंगनबाड़ी के 20 बच्चों का हुआ विधिवत विद्यारंभ संस्कार

Date : 07-Feb-2026

 धमतरी, 07 फ़रवरी। जिले के ग्राम मुजगहन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक–4 में गायत्री परिवार महिला मंडल मुजगहन के तत्वावधान में शनिवार को आंगनबाड़ी के 20 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार विधिविधान से संपन्न कराया गया। इस पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान गणेश एवं माता सरस्वती का पूजन कर बच्चों को पट्टी, दावात, लेखनी तथा गुरु पूजन कराया गया।

कार्यक्रम में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक दिलीप नाग ने बताया कि यह आयोजन “आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी” अभियान के अंतर्गत किया गया है। विद्यारंभ संस्कार का उद्देश्य बालक-बालिकाओं में ज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना, उन्हें अध्ययन के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करना है, जिससे भविष्य में उनकी मानसिक और बौद्धिक क्षमता का समुचित विकास हो सके। विद्यारंभ संस्कार की विधि महिला मंडल के आचार्यों रजन गंगवंशी, तेजेश्वरी साहू, टेमेश्वरी साहू, राधिका साहू एवं गायत्री नेताम द्वारा संपन्न कराई गई।

इस अवसर पर विभागीय सुपरवाइजर सहित आंगनबाड़ी प्रभारी रीता साहू, कविता ध्रुव, दिनेश्वरी ध्रुव, पालकगण तथा बड़ी संख्या में बालक-बालिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, उत्साह और संस्कारमय ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement