रायपुर के कंकाली तालाब में एक अज्ञात व्‍यक्‍त‍ि की म‍िली लाश, पुल‍िस जांच में जुटी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रायपुर के कंकाली तालाब में एक अज्ञात व्‍यक्‍त‍ि की म‍िली लाश, पुल‍िस जांच में जुटी

Date : 07-Feb-2026

 रायपुर, 07 फ़रवरी । राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कंकाली तालाब में आज शन‍िवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुरक्षित निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस को शव के पास कोई पहचान पत्र या अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और संभावित सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। इस बारे में पुलिस हत्या, आकस्मिक गिरावट या अन्य किसी कारण के सभी पहलुओं पर विचार कर रही है। थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह ने बताया है कि सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement