छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु, 'बस्तर पण्डुम 2026' समारोह में होंगी शामिल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु, 'बस्तर पण्डुम 2026' समारोह में होंगी शामिल

Date : 07-Feb-2026

 रायपुर, 07 फ़रवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार काे छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जगदलपुर मुख्यालय पहुंची। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर

राष्ट्रपति का राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया।

राष्ट्रपति मुर्मु जगदलपुर मुख्यालय के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय संभाग स्तरीय 'बस्तर पण्डुम 2026' का शुभारंभ करने पहुंची हैं।

संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 'प्रकृति और परंपरा के उत्सव' के रूप में मनाए जा रहे 'बस्तर पण्डुम 2026' का समारोह आज से शुरू हुआ। तीन दिवसीय यह आयोजन न केवल बस्तर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा, जहां आधुनिकता के साथ-साथ माटी की सुगंध भी बिखरेगी। इस समारोह की भव्यता और गरिमा को बढ़ाने के लिए देश की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से बस्तर पधारी हुई हैं। राष्ट्रपति की उपस्थिति इस सांस्कृतिक महाकुंभ को राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान दिलाएगी।

एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और वन मंत्री केदार कश्यप ने राष्ट्रपति का अभिनंदन किया। सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पांडे ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन करते हुए स्वागत किया। इस दौरान कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement