भुवनेश्वर, 07 फरवरी । ओडिशा सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत छात्रवृत्ति आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल को पुनः खोल दिया है।
पात्र छात्र 26 फरवरी तक शेष रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की समय-सीमा में कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा।
पुनः खोले गए पोर्टल के माध्यम से ई-मेधावृत्ति (स्नातक मेरिट), ई-मेधावृत्ति (स्नातकोत्तर मेरिट), ई-मेधावृत्ति (तकनीकी एवं व्यावसायिक मेरिट), व्यासकवि फकीर मोहन भाषावृत्ति योजना तथा गोपालबन्धु शिक्षा सहायता योजना सहित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है।
उच्च शिक्षा विभाग ने गैर-एसएएमएस छात्रों को त्वरित सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज डिजिलॉकर के माध्यम से अपलोड करने की सलाह दी है। ऑनलाइन आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर छात्र छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न (एफएक्यू) देख सकते हैं या विभाग की हेल्पलाइन संख्याओं 0674-2396550, 0674-2391126, 0674-2391127 और 0674-2391128 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, सहायता के लिए छात्र ई-मेल भी कर सकते हैं।
