एसआईआर पर पीडीए प्रहरी रख रहे कड़ी नजर : राम गाेपाल | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

एसआईआर पर पीडीए प्रहरी रख रहे कड़ी नजर : राम गाेपाल

Date : 07-Feb-2026

 औरैया, 07 फ़रवरी । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव के शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औरैया पहुंचने पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बल्लापुर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज, नगला भोज में नवनिर्मित भौतिक विज्ञान एवं रासायनिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने छात्रों से संवाद करते हुए शिक्षा और वैज्ञानिक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामगोपाल यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर कहा कि लखनऊ से भाजपा के लोग यह तय कर भेज रहे हैं कि किसे वोट देना है और किसका वोट काटना है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा कार्य जिला अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में यदि किसी भी प्रकार की धांधली की गई तो पीडीए प्रहरी बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पैनी नजर रखेंगे। जरूरत पड़ने पर समाजवादी पार्टी यह लड़ाई बूथ से लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी। यूजीसी से जुड़े एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय के निर्णय का विषय है। इस पर फिलहाल कुछ कहना उचित नहीं है। आवश्यकता पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष किया जाएगा।

कार्यक्रम में बाबा रामनेश यादव, डॉक्टर विवेक चौधरी, इटावा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, संतोष यादव, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, स्कूल प्रबंधक ध्रुव यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व राज्य मंत्री रामबाबू, महेंद्र त्रिपाठी, राजकुमार, विधानसभा अध्यक्ष, भगवती देवी निषाद, रश्मी यादव, मधु यादव, बबलू यादव, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, योगेश विरासिया, स्नेहलता दोहरे, कल्लू यादव सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement