शिक्षकों के सर्वांगीण विकास पर फोकस, डायट में कार्यशाला शुरू | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

शिक्षकों के सर्वांगीण विकास पर फोकस, डायट में कार्यशाला शुरू

Date : 07-Feb-2026

 चंपावत, 07 फ़रवरी । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लोहाघाट में प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक के शिक्षकों के लिए संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ हुआ है। यह कार्यशाला एससीईआरटी के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

कार्यशाला का संचालन कार्यानुभव विभागाध्यक्ष डॉ. कमल गहतोड़ी के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसका पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा। इस कार्यशाला में संगीत शिक्षक हेमचंद पांडे, नमिता मुरारी, कैलाश चंद जोशी और महेंद्र सिंह घर्ती मुख्य प्रशिक्षक के रूप में शामिल हैं। वे शिक्षकों को विद्यालयों में सांस्कृतिक वातावरण बनाने, तनाव प्रबंधन, प्रार्थना सभा संचालन, सामान्य वाद्य यंत्रों के प्रयोग से गायन-वादन और सृजनात्मक नाट्य कला का व्यावहारिक प्रशिक्षण दे रहे हैं।

कुल 70 शिक्षक इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा, कृष्ण सिंह ऐरी, डॉ. लक्ष्मी शंकर यादव, नवीन उपाध्याय, भगवती जोशी, मंजू मेहता, योगेंद्र बिष्ट और कैलाश फरत्याल सहित कई अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यशाला का दूसरा चरण 9 से 11 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मार्च के पहले और दूसरे सप्ताह में भी प्रशिक्षण सत्र प्रस्तावित हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement