परोपकार मिशन कीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

परोपकार मिशन कीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Date : 07-Feb-2026

 हरिद्वार, 07 फ़रवरी । देववाणी परोपकार मिशन द्वारा उत्तराखंड और भारत की संस्कृति, इतिहास, राजनीति एंव सामाजिक मुद्दों पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 1400 बच्चों ने भाग लिया।

मिशन अध्यक्ष ईश्वर सुयाल के अनुसार हरिद्वार में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का यह 11वां आयोजन है। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय को 5100, 2100, 1100 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय के प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय तीन छात्रों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सभी छात्रों को प्रमाण पत्र और सामान्य ज्ञान की पुस्तक दी गई है।

इस अवसर पर चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ऋषिशवरानंद महाराज ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से छात्रों में चेतना जागृत होती है। समाज दुनिया के बारे में उन्हें बोध होता है। युवा भारत साधु समाज के अध्यक्ष स्वामी शिवम महंत ने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में छुपी प्रतिभा का पता चलता है। गरीबदासी आश्रम के अध्यक्ष स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि विद्या सबसे बड़ा धन है जो की बहुत जरूरी है। छात्रों को ऐसे आयोजन से अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता भागीरथी विद्यालय हरिपुर, शिव नेशनल स्कूल हरिपुर, हिमालयन अकैडमी भूपतवाला, साध्वी आनंद ज्योति पब्लिक स्कूल, चेतन ज्योति संस्कृत विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, गीता कुटीर संस्कृत विद्यालय, हरि भारतीय संस्कृति विद्यालय, सप्तऋषि संस्कृत विद्यालय में आयोजित की गई।

परीक्षा आयोजन में प्रधानाचार्य हर्ष कालरा, डॉक्टर सर्वेश तिवारी, हिमानी कौशिक, ज्योति रावत, मोहित शर्मा, मीनाक्षी जखमोला, संजना भट्ट, नेहा तिवारी, शगुन सैनी, दीपेंद्र, नवीन चंद्र, नेहा शर्मा, प्रीति डबराल आदि का सहयोग रहा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement