मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Date : 07-Feb-2026

 नई दिल्ली, 07 फ़रवरी । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा के एसी ब्लॉक में कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि शालीमार बाग के इस ब्लॉक को आज रिंग रोड के पास सर्विस रोड, ड्रेनेज और रिटेनिंग वॉल, बेहतर सड़कें और नालियां, नई बाउंड्री वॉल और पार्किंग एरिया मिला है। इसके साथ ही सेंट्रल पार्क में बाउंड्री वॉल और वॉकिंग ट्रैक, नेहरू पार्क और अपना पार्क में वॉकवे बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी कामों का सीधा फायदा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। आवागमन आसान होगा, सफाई बेहतर होगी और पार्कों में घूमने के लिए सुरक्षित और अच्छी जगह मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार शालीमार बाग को स्वच्छ, सुविधाजनक और अच्छी शहरी व्यवस्थाओं वाला एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद अनीता जैन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement