बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को भेजा जाएगा एक्पोजर विजिट में | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को भेजा जाएगा एक्पोजर विजिट में

Date : 07-Feb-2026

 बीजापुर, 07 फ़रवरी । जिले की शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं हाई स्कूल हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओ के परिणाम सुधार हेतु जिला प्रशासन बीजापुर ने स्कूल प्रबंधन और छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने एक्पोजर विजिट में भेजने की योजना तैयार की है।

स्कूल शिक्षा विभाग की शनिवार काे समीक्षा बैठक में बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा ने गत वर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणाम और इस वर्ष के प्री बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा कर कहा कि इस वर्ष सभी स्कूलों में शत प्रतिशत परिणाम का लक्ष्य होना चाहिए । परिणाम सुधारने स्थानीय स्तर पर जहां विषय विशेषज्ञ शिक्षक नहीं थे, वहां डीएमएफ फंड से शिक्षकों की पूर्ति की गई तथा योजना बद्ध रूप से मूल्यांकन आयोजित कर छात्र-छात्राओं के गुणवत्ता स्तर में सुधार के लगातार प्रयास किये गये । इन प्रयासों और योजनाबद्ध तैयारी के बाद जिले का बोर्ड परिणाम शत प्रतिशत का लक्ष्य रखा गया है।

कलेक्टर संबित मिश्रा ने कहा कि जिले के हाई स्कूल के टॉपर 50 छात्र-छात्राओं एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के टॉपर 50 छात्र-छात्राओं को अखिल भारतीय स्तर पर अच्छे संस्थानों में एक्पोजर विजिट हेतु भेजा जाएगा, जहां वे पढ़ाई संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे तथा संस्थानों के संचालन और अकादमिक गतिविधियों से अवगत होंगे । इसी तरह शत प्रतिशत परिणाम देने वाले स्कूल के शिक्षकों को भी बेहतर प्रदर्शन के आधार पर एक्पोजर विजिट में भेजा जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement