बलौदाबाजार : नीति आयोग की टीम ने ग्राम रिसदा में मनरेगा कार्यों का किया फिल्ड सर्वे | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बलौदाबाजार : नीति आयोग की टीम ने ग्राम रिसदा में मनरेगा कार्यों का किया फिल्ड सर्वे

Date : 07-Feb-2026

 बलौदाबाजार, 7 फ़रवरी। विकास निगरानी एवं मूल्यांकन कार्यालय नीति आयोग की सर्वे टीम ने जनपद पंचायत बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम रिसदा में मनरेगा योजना के संबंध में फिल्ड सर्वे संपादित किया गया।

सर्वे के दौरान मनरेगा पंजीकृत श्रमिकों क्रमशः शून्य मानव दिवस, 1-90 मानव दिवस, 91 से अधिक मानव दिवस के हितग्राहियों का सर्वे दल द्वारा नीति आयोग द्वारा पूर्व निर्धारित प्रश्नावली पर साक्षात्कार किया गया।इसी क्रम में सामुदायिक परिसम्पत्ति, वृक्षारोपण एवं सामुदायिक डबरी कार्यों की जानकारी हेतु ग्रामीण मेट से नीति आयोग द्वारा पूर्व निर्धारित प्रश्नावली पर साक्षात्कार किया गया।योजना के क्रियान्वयन की विभिन्न जानकारी हेतु ग्राम रोजगार सहायक से नीति आयोग द्वारा पूर्व निर्धारित प्रश्नावली पर साक्षात्कार किया गया। सर्वे दल द्वारा मोबाइल एप्प में पूर्व निर्धारित प्रश्नावली को अलग-अलग श्रेणी के पंजीकृत श्रमिकों से जानकारी प्राप्त कर में प्रविष्ट किया गया।

इस निरीक्षण भ्रमण में नीति आयोग से नीतू गडेलिया, जुही राजन,ओआर ज़ी से कमलेन्द्र प्रताप सक्सेना एवं जिले से मनरेगा टीम उपस्थित थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement