जांजगीर-चांपा : ट्रांसफार्मर, कॉपर और एल्युमिनियम चोरी करने वाला अंतरजिला संगठित गिरोह बेनकाब, छह आरोपित गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

जांजगीर-चांपा : ट्रांसफार्मर, कॉपर और एल्युमिनियम चोरी करने वाला अंतरजिला संगठित गिरोह बेनकाब, छह आरोपित गिरफ्तार

Date : 07-Feb-2026

 जांजगीर-चांपा, 07 फरवरी । जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर, कॉपर और एल्युमिनियम केबल चोरी करने वाले एक संगठित अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के माल को ले जाने के लिए बोलेरो वाहन को एंबुलेंस के रूप में तैयार कर पुलिस और आम लोगों को भ्रमित करते थे।

पुलिस के अनुसार आरोपितों के कब्जे से चोरी की गई कॉपर और एल्युमिनियम वायर, ट्रांसफार्मर, लोहे का एंगल, 4 मोबाइल फोन, छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG-10 AS-5452, बोलेरो एंबुलेंस क्रमांक CG-10 AT-5255 तथा वारदात में प्रयुक्त कटर मशीन ब्लेड और पाना-पेचिस बरामद किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 17 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले का पूरा खुलासा आज शनिवार को शिवरीनारायण पुलिस ने किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में मुख्य आरोपित अमर बाबू उर्फ कुंदन वानी (26 वर्ष) निवासी रिस्दा, थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर सहित संतोष भास्कर, वीरेंद्र सुमन, राज आर्यन वानी उर्फ छोटू, अमन रात्रे और राज आर्यन उर्फ रोहित वानी शामिल हैं। सभी आरोपित बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के निवासी हैं।

मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों से कॉपर वायर चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से जुड़ा है। 13–14 जनवरी 2026 की रात रोड दुरपा के पास लगे पुराने ट्रांसफार्मर से लगभग 230 किलो कॉपर चोरी होने और 22 जनवरी 2026 को लोहर्सी के पास ट्रांसफार्मर से करीब 200 किलो कॉपर वायर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इन मामलों में थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 21/2026 और 48/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किए गए।

गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है, जबकि फरार आरोपित की तलाश जारी है। पुलिस ने इस कार्रवाई को मजबूत सूचना तंत्र, तकनीकी विवेचना और टीमवर्क का नतीजा बताया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement