भाजपा अध्यक्ष दिल्ली में 500 ईवी बसों और दिल्ली-पानीपत बस सेवा का आज करेंगे शुभारंभ | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

भाजपा अध्यक्ष दिल्ली में 500 ईवी बसों और दिल्ली-पानीपत बस सेवा का आज करेंगे शुभारंभ

Date : 08-Feb-2026

 नई दिल्ली, 08 फ़रवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दिल्ली स्थित रामलीला मैदान से रविवार को 11 बजे 500 ईवी बसों और दिल्ली–पानीपत इंटर-स्टेट बस सेवा का शुभारंभ करेंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पोस्ट पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली स्वच्छ परिवहन की दिशा में नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार की योजना अपने कुल बस बेड़े को 31 दिसंबर 2026 तक 6,000 बसों, 31 दिसंबर 2027 तक 7,500 बसों, 31 मार्च 2028 तक 10,400 बसों और 31 मार्च 2029 तक 14,000 बसों तक बढ़ाने की है। इन 14,000 बसों की निर्धारित योजना में 7 मीटर लंबाई की 500 बसें शामिल हैं, जो ‘लास्ट-माइल कनेक्टिविटी’ (अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी) को मजबूत करने के लिए तैनात की जाएगी। इन बसों को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के साथ सहजता से एकीकृत किया जाएगा ताकि आवासीय, वाणिज्यिक और उच्च घनत्व वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की गहरी पहुंच सुनिश्चित की जा सके। वर्तमान में 100 इलेक्ट्रिक मेट्रो फीडर बसों की तैनाती के माध्यम से लास्ट-माइल कनेक्टिविटी प्रदान की जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement