केंद्रीय गृह मंत्री शाह आज छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान पर करेंगे उच्चस्तरीय बैठक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

केंद्रीय गृह मंत्री शाह आज छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान पर करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

Date : 08-Feb-2026

 रायपुर 08 फ़रवरी । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। शाह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रविवार को नवा रायपुर में नक्सल विरोधी अभियान को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (सीआरपीएफ, बीएसएफ आदि) के कमांडर, इंटेलिजेंस एजेंसियां और अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में चल रहे ऑपरेशन, इंटेलिजेंस इनपुट्स, फोर्स डिप्लॉयमेंट और अंतिम चरण की रणनीति पर विस्तार से मंथन होगा।

दौरे के तीसरे दिन 9 फरवरी को अमित शाह बस्तर के जगदलपुर पहुंचेंगे, जहां वे बस्तर पंडुम महोत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे। यह आदिवासी संस्कृति, लोक कला और परंपराओं का भव्य उत्सव है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement