केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज छत्तीसगढ़ दाैरे पर, 'बजट संवाद' कार्यक्रम में होंगे शामिल | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज छत्तीसगढ़ दाैरे पर, 'बजट संवाद' कार्यक्रम में होंगे शामिल

Date : 08-Feb-2026

 रायपुर 08 फ़रवरी। केंद्रीय ऊर्जा और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे और स्थानीय मीडिया से रू-ब-रू होंगे।

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल मध्याह्न 12:15 बजे दिल्ली से निजी विमान के द्वारा स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुँचेंगे। यहाँ से वे कुछ देर के लिए राज्य अतिथि गृह 'पहुना' पहुँचेंगे। इसके बाद दोपहर 01 बजे नया सर्किट हाउस के कॉन्फ्रेंस हॉल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। निर्धारित

कार्यक्रमानुसार केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल राजधानी के होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में आहूत 'बजट संवाद कार्यक्रम' में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस दौरान वे बजट के प्रमुख पहलुओं और विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शाम को विमान द्वारा नई दिल्ली लौटेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement