‘गौरव गोगोई 10 दिन तक पाकिस्तान में क्या कर रहे थे?’— जनता को जवाब दें: पवित्र मार्घेरिटा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

‘गौरव गोगोई 10 दिन तक पाकिस्तान में क्या कर रहे थे?’— जनता को जवाब दें: पवित्र मार्घेरिटा

Date : 09-Feb-2026

 गुवाहाटी, 09 फरवरी। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एवं राज्यसभा सांसद पवित्र मार्घेरिटा ने कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तान प्रवास को लेकर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई 10 दिनों तक पाकिस्तान में क्या कर रहे थे, इस पर देश की जनता को स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए।

पवित्र मार्घेरिटा ने कहा कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि से जुड़े ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। राष्ट्रीय हित और सुरक्षा से संबंधित विषयों पर पूरी पारदर्शिता आवश्यक है और किसी भी तरह की चुप्पी संदेह को जन्म देती है।

केंद्रीय मंत्री एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीती रात जोर देकर कहा कि गौरव गोगोई को जल्द से जल्द सामने आकर इस पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की जनता अपने जनप्रतिनिधियों से जवाबदेही की अपेक्षा करती है और कांग्रेस सांसद को इस विषय पर सीधे और साफ शब्दों में अपना पक्ष रखना चाहिए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement