मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज बालाघाट दौरे पर, नक्सल विरोधी अभियानों में बहादुर जवानों को देंगे आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज बालाघाट दौरे पर, नक्सल विरोधी अभियानों में बहादुर जवानों को देंगे आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन

Date : 09-Feb-2026

 भाेपाल, 09 फ़रवरी । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज साेमवार काे बालाघाट जिले के दौरे पर रहेंगे। वे महाराष्ट्र के गोंदिया एयरपोर्ट हाेते हुए दोपहर करीब 12 बजे बालाघाट पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री गृह विभाग के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर विशेष रूप से 60 जवानों को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन (पूर्व पदोन्नति) प्रदान की जाएगी। यह कार्यक्रम न केवल जवानों के मनोबल को बढ़ाने वाला होगा, बल्कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के योगदान को भी सम्मान देने का संदेश देगा।

दोपहर 12 बजे से करीब तीन बजे तक मुख्यमंत्री बालाघाट में विभिन्न विकासात्मक और प्रशासनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमिपूजन तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा भी प्रस्तावित है। इसके बाद शाम करीब पांच बजे मुख्यमंत्री भोपाल लौटेंगे। यहां वे शिवाजी नगर स्थित शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। इस इंटरैक्टिव सत्र में मुख्यमंत्री परीक्षा की तैयारी, चुनौतियों, आत्मविश्वास और विद्यार्थियों के सुझावों पर चर्चा करेंगे। यह संवाद छात्रों के लिए प्रेरणादायक और मार्गदर्शक साबित होने की उम्मीद है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement