प्रेस सूचना ब्यूरो का 11 सदस्यीय दल विशाखापत्तनम के लिए रवाना | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

प्रेस सूचना ब्यूरो का 11 सदस्यीय दल विशाखापत्तनम के लिए रवाना

Date : 09-Feb-2026

 देहरादून, 09 फ़रवरी । प्रेस सूचना ब्यूरो उत्तराखंड के 11 सदस्यीय दल ने आज सुबह देहरादून से विशाखापत्तनम के लिए रवाना होकर केंद्र सरकार की प्रमुख विकास योजनाओं का भ्रमण शुरू किया। इस टूर का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को विकास परियोजनाओं की वास्तविक स्थिति से परिचित कराना और सरकारी उपलब्धियों की जानकारी सीधे जन-जन तक पहुंचाना है।

पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक एवं प्रेस टूर के अधिकारी संजीव सुंद्रियाल ने कहा कि यह प्रेस टूर उत्तराखंड के पत्रकारों को केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे न केवल मीडिया को सरकारी उपलब्धियों की गहन जानकारी मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय मुद्दों को राष्ट्रीय पटल पर रखने में भी सहायता मिलेगी।

उन्हाेंने बताया कि विशाखापत्तनम में पत्रकार केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण कार्यों जैसे औद्योगिक विकास, बंदरगाह परियोजनाओं, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कल्याण योजनाओं का दौरा करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement