चौपाल में उठा कमला देवी का मामला, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

चौपाल में उठा कमला देवी का मामला, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता

Date : 09-Feb-2026

 चंपावत, 09 फ़रवरी । चंपावत जिले के विकासखंड पाटी अंतर्गत ग्राम सभा मुलाकोट के मज्याप गांव में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

चौपाल में कमला देवी ने पति से अलग रहने के कारण दो नाबालिग बच्चों के भरण-पोषण में आ रही कठिनाइयों का मुद्दा उठाया। इस पर डीएम ने जिला समाज कल्याण और प्रोबेशन विभाग को मामले की जांच कर पेंशन, राशन और मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से लाभ दिलाने के निर्देश दिए। केसरी देवी की आवास मांग पर खंड विकास अधिकारी को प्राथमिकता से कार्रवाई करने को कहा गया।

दीपा देवी ने पति की मृत्यु के बाद आर्थिक संकट की जानकारी दी, जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से जोड़ने और गौशाला उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा सड़क से निर्माण सामग्री हटाने, सीसी मार्ग निर्माण और सड़क डामरीकरण जैसी मांगों पर भी संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के आदेश दिए गए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, ईई लोनिवि हितेश कांडपाल सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement