मुख्यमंत्री याेगी आज सीतापुर के दौरे पर , तपोधाम आश्रम के कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री याेगी आज सीतापुर के दौरे पर , तपोधाम आश्रम के कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Date : 09-Feb-2026

 सीतापुर, 09 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ आज सीतापुर प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से यहां आएंगे। वे सीतापुर के शास्त्रीनगर स्थित तपोधाम आश्रम में मूर्ति स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर 'गोरक्ष अमृत धारा' और नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।

तपोधाम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की सहभागिता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व रूप से कड़ी कर दी गई है। हेलीपैड से लेकर आश्रम तक करीब डेढ किमी लंबा मार्ग पूरी तरह सील कर सुरक्षित किया गया है। इस पूरे रूट पर भारी पुलिस बल की तैनाती है, जबकि आसपास की ऊंची इमारतों पर रूफटॉप फोर्स तैनात कर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में 4 अपर पुलिस अधीक्षक, 17 क्षेत्राधिकारी और लगभग 900 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। इसके साथ ही खुफिया एजेंसियां भी लगातार सक्रिय हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सीएम सुरक्षा टीम ने पहले ही कई बार फ्लीट रिहर्सल कर पूरे रूट की बारीकी से जांच कर ली है।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सुबह से ही हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल और पूरे रूट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी वायरलेस सेट के जरिए पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement