मणिपुरः भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद, नष्ट की 27 एकड़ अवैध अफीम की खेती | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मणिपुरः भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद, नष्ट की 27 एकड़ अवैध अफीम की खेती

Date : 09-Feb-2026

 इंफाल, 09 फरवरी । मणिपुर पुलिस राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अभियान चलाते हुए पिछले 24 घंटों के दौरान भारी मात्रा में हथियार जब्त करने के साथ ही बड़े पैमाने पर पहाड़ी क्षेत्र में की गयी अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया। पुलिस राज्य में शांति-व्यवस्था एवं कानून को लागू करने के लिए लगातार अभियान चला रही है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय ने साेमवार काे सोशल मीडिया के जरिए जारी पोस्ट में बताया गया है कि बीते रविवार को सुरक्षा बलों ने तेंगनौपाल जिले के तेंगनौपाल थानांतर्गत मोलनोम-मोलनोई गांव और आस-पास के इलाकों से अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक बरामद किया। बरामद सामग्रियों में मुख्य रूप से एक एके-राइफल, एक पिस्तौल, दो इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, एक सिंगल बैरल राइफल, दो जिंदा इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार बम, दस 7.62 एमएम के कारतूस और 14 आईईडी और आईईडी तार के बंडल जिन्हें मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।

वहीं एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने नोनी जिले के नंगबा थानांतर्गत लेंगलॉन्ग और ताइखांग के सामान्य इलाके में अभियान चलाते हुए मैगज़ीन के साथ एक 7.62 एमएम की एके-47 राइफल, मैगजीन के साथ एक यूएस कार्बाइन एम2, मैगजीन के साथ एक .22 बोर की पिस्तौल, एक डीजेआई ड्रोन, चार 8 एमएम ब्लैंक राउंड, 5.56 एमएम के 17 कारतूस, 7.62 एमएम की एके-47 के 39 कारतूस, आठ 9 एमएम की कार्बाइन राउंड, नौ 7.62 एमएम के एसएलआर के राउंड, सात 12 बोर के कारतूस, दो बाओफेंग रेडियो सेट और कॉर्टेक्स तार बरामद किया गया।

मादक पदार्थों के विरूद्ध जारी अभियान की कड़ी में सुरक्षा बलों ने रविवार को कांगपोकपी जिले के कांगचुप थानांतर्गत अवलमून, सोंग्लुंग और ल्हांगजोल इलाकों में फैली लगभग 27 एकड़ अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया। खेती की जगहों पर मिली पांच झोपड़ियों को भी नष्ट कर दिया गया, साथ ही नमक के तीन बोरे और खाद के पांच बैग भी नष्ट कर दिए गए। अफीम नष्ट करने के अभियान के दौरान बाइक भी बरामद की गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि, मणिपुर पुलिस मोटर वाहन अपराधों को रोकने के लिए अपना अभियान जारी रखे हुए है। इस कड़ी में बीते 2-8 फरवरी तक मणिपुर पुलिस ने मोटर वाहन अपराधियों के तहत 173 चालान जारी किए, जिनकी कुल राशि 2.67 लाख है। वहीं 10 वाहनों से टिंटेड फिल्में हटाई गईं।

सुरक्षा बल जिलों में सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान और एरिया डोमिनेशन जारी रखे हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। मणिपुर के अलग-अलग जिलों में, पहाड़ों और घाटी दोनों क्षेत्र में रविवार को कुल 114 नाके/चेकपॉइंट लगाए गए थे, हालांकि किसी को हिरासत में नहीं लिया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement