दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में सीटी स्कैन, नई कैथ लैब और न्यूरो आईसीयू का शुभारंभ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में सीटी स्कैन, नई कैथ लैब और न्यूरो आईसीयू का शुभारंभ

Date : 09-Feb-2026

 नई दिल्ली, 09 फरवरी । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को जीबी पंत अस्पताल में सीटी स्कैन, नई कैथ लैब और न्यूरो आईसीयू का उद्घाटन कर इन्हें जनता की सेवा में समर्पित किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह समेत अस्पताल के डॉक्टर उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि दिल्ली सरकार का विश्वस्तरीय, सुलभ और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचना लक्ष्य है। इसी संकल्प के साथ सरकार अस्पतालों को लगातार आधुनिक बना रही है, ताकि एक स्वस्थ और विकसित दिल्ली की नींव और मजबूत हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत 10 लाख रूपये तक का निःशुल्क इलाज, घर के पास फ्री स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सरकारी अस्पतालों में नई मशीनों एवं आधुनिक सुविधाओं का विस्तार ये सभी कदम इसी सोच का हिस्सा हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement