लापता नाबालिग लड़की काे पुलिस ने खोजा | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

लापता नाबालिग लड़की काे पुलिस ने खोजा

Date : 09-Feb-2026

 नई दिल्ली, 09 फ़रवरी । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी गैंग एवं स्नैचिंग यूनिट ने लापता/अपहृत 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया है। बच्ची पिछले कई महीनों से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी का मामला थाना भलस्वा डेयरी में दर्ज था।

क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने सोमवार को बताया कि 11 अक्टूबर 2025 को नाबालिग लड़की के अचानक लापता होने की शिकायत पर थाना भलस्वा डेयरी में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार मामले को गंभीरता से लेते हुए एंटी गैंग एवं स्नैचिंग यूनिट की एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के साथ-साथ जमीनी स्तर पर भी लगातार पूछताछ की। छानबीन के दौरान टीम को पुख्ता सूचना मिली कि लापता नाबालिग लड़की नोएडा (उप्र) क्षेत्र के देवला गांव में एक मकान में मौजूद है। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद नाबालिग लड़की को थाना भलस्वा डेयरी लाया गया और मामले के जांच अधिकारी को सौंपा गया। आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच संबंधित थाना पुलिस द्वारा की जा रही है, ताकि बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement