डीयू को नॉर्थ-सेंट्रल जोन यूथ फेस्टिवल में लिटरेरी श्रेणी में मिला पहला स्थान | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

डीयू को नॉर्थ-सेंट्रल जोन यूथ फेस्टिवल में लिटरेरी श्रेणी में मिला पहला स्थान

Date : 09-Feb-2026

नई दिल्ली, 09 फ़रवरी । दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की टीमों ने 39वें नॉर्थ-सेंट्रल जोन यूथ फेस्टिवल 2025-26 में लिटरेरी कैटेगरी में पहला और ओवरऑल कैटेगरी में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए अलग-अलग प्रतियोगिताओं में कुल 19 स्थान प्राप्त किए हैं।

डीयू सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष अनूप लाठर ने सोमवार को बताया कि 03 से 07 फरवरी तक हरियाणा के मुलाना स्थित महर्षि मार्कंडेश्वर डीम्ड टूबी विश्वविद्यालय में आयोजित इस यूथ फेस्टिवल में डीयू की टीमों ने 23 कैटेगरी में भाग लिया। उन्होंने बताया कि डीयू की टीमों ने लिटरेरी कैटेगरी में पहला स्थान और ओवरऑल कैटेगरी में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए अलग-अलग प्रतियोगिताओं में कुल 19 स्थान प्राप्त किए हैं। डीयू के पूरे दल का नेतृत्व सांस्कृतिक परिषद के डीन प्रो. रविंदर कुमार ने किया।

डीयू सांस्कृतिक परिषद के डीन प्रो. रविंदर कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों पर डीयू को गर्व है। उन्होंने सांस्कृतिक परिषद के संबंधित डीन डॉ. हेमंत वर्मा के साथ भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके समर्पण, अनुशासन और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

प्रो. रविंदर कुमार ने कहा कि सांस्कृतिक परिषद ने डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह और सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष लाठर के नेतृत्व, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनकी निरंतर प्रेरणा से ही ऐसी उपलब्धियां प्राप्त हो रही हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement