राजिम कुंभ में विराट संत समागम का शुभारंभ आज, डॉ. रमन सिंह होंगे मुख्य अतिथि | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राजिम कुंभ में विराट संत समागम का शुभारंभ आज, डॉ. रमन सिंह होंगे मुख्य अतिथि

Date : 10-Feb-2026

 राजिम 10 फ़रवरी। छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिल के राजिम कुंभ कल्प मेला में आज मंगलवार को शाम 7 बजे विराट संत समागम का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। समारोह में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थित रहेगी।

देशभर से संत-महात्माओं का होगा दिव्य समागम

विराट संत समागम अवसर पर देशभर से प्रतिष्ठित संत-महात्माओं का आशीर्वचन और सानिध्य प्राप्त होगा। जिसमें प्रमुख रूप से आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी विशोकानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर प्रेमानंद जी महाराज, राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज, महामंडलेश्वर शैलेशानंद जी महाराज, दंडी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज सहित अन्य संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement