गुजरात में ट्राई ने की मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता जांच, निजी कंपनियां आगे | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

गुजरात में ट्राई ने की मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता जांच, निजी कंपनियां आगे

Date : 25-Mar-2026

 नई दिल्ली, 25 मार्च । दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने गुजरात में अहमदाबाद, गांधीनगर और वडोदरा से अहमदाबाद हाई-वे पर मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया। फरवरी महीनें में किए गए इस स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट में जियो और एयरटेल का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा, जबकि बीएसएनएल कई मानकों पर पीछे रहा।

ट्राई ने बताया कि अहमदाबाद और गांधीनगर में जियो और एयरटेल का कॉल सेटअप सक्सेस रेट लगभग 100 प्रतिशत रहा, वहीं बीएसएनएल का रेट 81.91 प्रतिशत दर्ज किया गया। कॉल ड्रॉप रेट भी बीएसएनएल में सबसे आगे रहा। डेटा सेवाओं में 5जी नेटवर्क पर जियो ने सबसे अधिक औसत डाउनलोड स्पीड (258 एमबीपीएस) हासिल की, एयरटेल ने 121 एमबीपीएस और वोडाफोन-आइडिया ने 55 एमबीपीएस दर्ज की। 4जी नेटवर्क पर भी एयरटेल और जियो का प्रदर्शन बेहतर रहा।

वडोदरा से अहमदाबाद हाई-वे पर किए गए परीक्षण में भी जियो और एयरटेल ने मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि बीएसएनएल का कॉल ड्रॉप रेट 22.73 प्रतिशत तक पहुंच गया और डेटा स्पीड भी कमजोर रही।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement