नितिन नवीन पहुंचे दक्षिणेश्वर मंदिर, ‘सोनार बांग्ला’ के लिए मां भवतारिणी से की प्रार्थना | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

नितिन नवीन पहुंचे दक्षिणेश्वर मंदिर, ‘सोनार बांग्ला’ के लिए मां भवतारिणी से की प्रार्थना

Date : 25-Mar-2026

 कोलकाता, 25 मार्च। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार सुबह दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां भवतारिणी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य और पार्टी की वरिष्ठ नेता लॉकेट चटर्जी सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।

दक्षिणेश्वर में पूजा के बाद पत्रकारों से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा कि उन्होंने राज्य की समृद्धि और विकास के लिए मां काली से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि मैं यहां मां के दरबार में आशीर्वाद लेने आया हूं। मैंने मां काली से प्रार्थना की है कि पश्चिम बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ और ‘विकसित बांग्ला’ बनाया जा सके।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में पूजा पंडाल बनाने के लिए उच्च न्यायालय से अनुमति लेनी पड़ती है, जबकि नमाज के लिए अनुमति दी जाती है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राज्य में सभी के साथ समान व्यवहार होना चाहिए।

नितिन नवीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल के समग्र विकास और बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है तथा इसी उद्देश्य से उन्होंने मां भवतारिणी से आशीर्वाद मांगा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement