कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस को कार्यालय खाली करने का नोटिस | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस को कार्यालय खाली करने का नोटिस

Date : 25-Mar-2026

 नई दिल्ली, 25 मार्च । केंद्र सरकार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय 24 अकबर रोड का बंगला और भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यालय 5 रायसीना रोड को खाली करने का नोटिस दिया है। नोटिस में पार्टी को 28 मार्च तक खाली करने का समय दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह नोटिस एस्टेट विभाग की ओर से जारी किया गया है। कांग्रेस ने पिछले वर्ष अपने नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का उद्घाटन कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद पार्टी की गतिविधियां 24 अकबर रोड वाले पुराने कार्यालय से पहले की तरह ही चल रही थीं। अब विभाग ने इस पर नोटिस दिया है।

उल्लेखनीय है कि साल 1978 से 24 अकबर रोड का बंगला कांग्रेस मुख्यालय के रूप में कार्य करता रहा है। पूरे 48 वर्षों तक यहां पार्टी का दफ्तर चला और तमाम रणनीतियां तय हुईं। पिछले साल कांग्रेस ने कोटला मार्ग स्थित 'इंदिरा भवन' में अपना नया मुख्यालय बनाया, लेकिन अकबर रोड वाले बंगले से अभी भी पार्टी की गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement