लाल चुनरी, नारियल, अड़हुल माला से श्रद्धालुओं ने किया मां दुर्गा के दर्शन पूजन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

लाल चुनरी, नारियल, अड़हुल माला से श्रद्धालुओं ने किया मां दुर्गा के दर्शन पूजन

Date : 26-Mar-2026

 वाराणसी, 26 मार्च वाराणसी में दुर्गाकुंड क्षेत्र के दुर्गा मंदिर में नवरात्र के अष्टमी पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लाल चुनरी, नारियल, अड़हुल माला को हाथों में लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा के साथ दर्शन पूजन किया। मंदिर प्रांगण में नौ देवियों के भी दर्शन श्रद्धालुओं ने किया और हवन कुंड में हवन किया।

इस अवसर पर मंदिर के महंत परिवार के पशुपतिनाथ दुबे ने कहा कि नवरात्र में अष्टमी पर मां दुर्गा की स्तुति की जाती है। मां दुर्गा शक्ति देने वाली और सौभाग्य देने वाली है। अष्टमी के अवसर पर मां की पूजा करने पर सर्वशक्ति की प्राप्ति होती है। उदया तिथि के कारण आज अष्टमी का व्रत सभी श्रद्धालुओं ने रखा है और सुबह से ही मंदिर में दर्शन पूजन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा टोली सक्रिय है। मंदिर प्रांगण में इस वर्ष फोटो खींचना मना कर दिया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement