भागलपुर जिले का खरामा मोड़ - गंगटी सड़क मार्ग जर्जर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भागलपुर जिले का खरामा मोड़ - गंगटी सड़क मार्ग जर्जर

Date : 26-Mar-2026

 भागलपुर, 26 मार्च । जिले के गोराडीह प्रखंड स्थित खरामा मोड़ - गंगटी सड़क मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। पूरे सड़क मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे हैं। सड़क निर्माण में उपयोग में लाई गई बड़ी-बड़ी गिट्टी सड़क पर फैली हुई देखी जा सकती है। सड़क की जर्जर स्थिति दुर्घटना को दावत दे रही है। गाहे बगाहे बाइक सवार दुर्घटना के शिकार भी हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया गया है।



पथ की लंबाई 2.193 किलोमीटर है। जबकि निर्माण की राशि 99 लाख 72 हजार 23 रुपया है। सड़क के रखरखाव के लिए 6 लाख 28 हजार 961 रुपए की राशि निर्धारित की गई है। कार्य की समाप्ति की तिथि 3 मार्च 2015 थी। लेकिन यह कार्य 2021 में समाप्त हो पाया। कार्य का निर्माण पूर्णिया की गोल्डन कंपनी के द्वारा किया गया है। स्थानीय ग्रामीण जयप्रकाश सिंह, विभाष सिंह, मुनिलाल कुशवाहा, अमरजीत ठाकुर आदि की मानें तो सड़क निर्माण के बाद सड़क की मरम्मती कभी नहीं की गई है। यह सड़क हम लोगों को एक तरफ गोराडीह प्रखंड मुख्यालय है, तो दूसरी तरफ जगदीशपुर प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती है। लेकिन सड़क के जर्जर होने के कारण हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस सड़क मार्ग पर यात्री वाहन तो चलते नहीं हैं, लेकिन हम लोग साइकिल या मोटरसाइकिल से काम के सिलसिले में जगदीशपुर और गोराडीह अक्सर आते-जाते रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय मुखिया, विधायक सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौन बने हुए हैं। जिसका खामियाजा हम ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement