राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने रामनवमी की शुभकामनाएं दी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने रामनवमी की शुभकामनाएं दी

Date : 26-Mar-2026

 अयोध्या, 26 मार्च । वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रामनवमी के दिन गुरुवार को श्रीरामलला के शरण मेंअयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर मे भगवान रामलला का दर्शन-पूजन किया और साथ ही हनुमानगढ़ी में भी माथा टेका। उन्होंने रामनवमी के दिन अयोध्या आने को अपना सौभाग्य बताया।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज विमान से अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा कि रामनवमी पर अयोध्या आना उनका सौभाग्य है। उन्होंने देशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने राम मंदिर विरोध करने के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण में 1 लाख 11 हजार रुपये का सहयोग दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका-ईरान तनाव और पेट्रोल-डीजल पर टिप्पणी से उन्होंने इनकार करते हुए कहा धार्मिक यात्रा पर हूं और ऐसे में आज राजनीति की कोई बात नहीं करुंगा।

रामलला के दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन कर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि हमने प्रभु राम से कामना की कि पूरे देश में खुशहाली फैले और सभी लोगों के बीच सद्भाव बना रहे। उन्होंने कहा कि मैंने तो कभी भी राम मंदिर निर्माण का विरोध नहीं किया।

उल्लेखनीय है कि राममंदिर निर्माण को लेकर सबसे अधिक सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement