प्रधानमंत्री रविवार को ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में देश को करेंगे संबोधित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री रविवार को ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में देश को करेंगे संबोधित

Date : 28-Mar-2026

 नई दिल्ली, 28 मार्च । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड के माध्यम से देश और विदेश के श्रोताओं को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 29 मार्च को सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर देशवासियों से इस कार्यक्रम को सुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग रविवार सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ के इस नए एपिसोड से जुड़ें और कार्यक्रम का हिस्सा बनें।

यह लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम हर बार की तरह इस बार भी आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा यह कार्यक्रम ऑल इंडिया रेडियो की न्यूज़ वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध रहेगा।

साथ ही, इसका सीधा प्रसारण एआईआर न्यूज़, दूरदर्शन न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और विकास संबंधी मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement