सुबह मतदान शुरू होते ही कई उम्मीदवारों ने डाले वोट | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सुबह मतदान शुरू होते ही कई उम्मीदवारों ने डाले वोट

Date : 09-Apr-2026

 गुवाहाटी, 09 अप्रैल । असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान शुरू होते ही विभिन्न हिस्सों में मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

नगांव में कांग्रेस नेता तथा दिसपुर से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युत बरदलै ने अपना वोट डाला। वहीं, माजुली से भाजपा उम्मीदवार भुवन गाम और चाबुआ-लाहोवाल से भाजपा प्रत्याशी विनोद हजारिका ने भी मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

धेमाजी के पश्चिम गोगामुख में शिक्षा मंत्री डॉ. रणोज पेगू ने वोट डाला और सभी मतदाताओं से बड़ी संख्या में बाहर निकलकर मतदान करने की अपील की। मध्य गुवाहाटी से भाजपा उम्मीदवार विजय गुप्ता, एजेपी उम्मीदवार कुंकी चौधरी ने भी मतदान किया।

खुमटाई से भाजपा उम्मीदवार मृणाल सैकिया पैदल चलकर मतदान केंद्र पहुंचे और अपना वोट डाला। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जो लोकतंत्र के प्रति लोगों की जागरूकता और उत्साह को दर्शाती है।

तामुलपुर में असम विधानसभा के अध्यक्ष बिश्वजीत दैमारी ने भी मतदान कर लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने का आह्वान किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement