स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक आज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक आज

Date : 09-Apr-2026

 रायपुर, 09 अप्रैल ।छत्तीसगढ़ में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों के शैक्षणिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन आज गुरुवार को पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर में किया जाएगा। यह बैठक स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्यभर के लगभग 751 विद्यालयों के प्राचार्य भाग लेंगे।

बैठक में आगामी शिक्षा सत्र के लिए बोर्ड परीक्षा परिणामों के लक्ष्य निर्धारण, एनईईटी एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों की भागीदारी एवं सफलता बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इसके अतिरिक्त प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने, विद्यार्थियों की अंग्रेजी भाषा दक्षता में सुधार लाने, पीटीए बैठकों की समीक्षा तथा पालकों एवं अधिकारियों की भूमिका को सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में सह-शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, विद्यालयों में आकर्षक एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण विकसित करने, स्मार्ट क्लास एवं पुस्तकालय के प्रभावी उपयोग, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा नवाचार गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों के सभी संबंधित प्राचार्यों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement