कुपवाडा बस स्टैंड पर भीषण आग से सात बसें क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

कुपवाडा बस स्टैंड पर भीषण आग से सात बसें क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

Date : 09-Apr-2026

 कुपवाडा, 09 अप्रैल । बुधवार देर रात कुपवाडा के मुख्य बस स्टैंड पर भीषण आग लग गई जिससे कई बसें क्षतिग्रस्त हो गईं।

दमकल एवं आपातकालीन सेवाओं के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना रात करीब 11:27 बजे मिली जिसके बाद दमकल दल मौके पर पहुंचे और कई बसों को आग की लपटों में घिरा पाया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कुल सात बसें प्रभावित हुईं जिनमें से तीन पूरी तरह जल गईं, तीन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुईं और एक बस गर्मी और धुएं से प्रभावित हुई। दमकलकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और उसे आगे फैलने से रोक दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में यह अभियान चलाया गया और इस दौरान किसी के जानमाल के नुकसान या घायल होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement