घाटी में ट्रक पलटने से खलासी की मौत, दो घायल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

घाटी में ट्रक पलटने से खलासी की मौत, दो घायल

Date : 09-Apr-2026

 खूंटी, 09 अप्रैल । रनिया थाना क्षेत्र के सर्वो घाटी में बुधवार की रात लगभग 1:00 बजे एक मालवाहक ट्रक के पलट जाने से ट्रक के खलासी विकास कुमार (24 )की मौत घटनास्थल पर ही गई, जबकि सचिन सिंह और चालक अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों द्वारा 108 एंबुलेंस को सूचना देने के बाद दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल तोरपा में भर्ती कराया गया है।

इसमें अमर सिंह की स्थिति गंभीर बताई जाती है। जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक जमशेदपुर से माल लेकर नागपुर जा रहा था। रात को हो रही हल्की बारिश के कारण चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सर्वो घाटी में पलट गया। इसमें दबकर विकास कुमार की मौत ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रनिया थाना की पुलिस सर्वों घाटी पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। मृतक और घायल उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement