पुडुचेरी में एक केंद्र पर ‘निला’ रोबोट कर रहा मतदाताओं का स्वागत, दाे घंटे में 17.41 फीसदी मतदान | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पुडुचेरी में एक केंद्र पर ‘निला’ रोबोट कर रहा मतदाताओं का स्वागत, दाे घंटे में 17.41 फीसदी मतदान

Date : 09-Apr-2026

 पुडुचेरी, 09 अप्रैल । केंद्रशासित राज्य पुडुचेरी में विधानसभा की 30 सीटाें के लिए आज मतदान हाे रहा है। पहले दो घंटों के भीतर 17.41 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। मतदाताओं काे केंद्र तक लाने के प्रशासन स्तर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुडुचेरी के वीओसी सरकारी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर “निला” नामक एक रोबोट सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

जानकारी के अनुसार पुडुचेरी के वीओसी सरकारी स्कूल में बनाए गए एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं काे आकर्षित करने के लिए “निला” नाम का एक रोबोट रखा गया है। यह राेबाेट मतदाताओं का फूल देकर स्वागत कर रहा है। निला रोबोट पारंपरिक पोशाक ‘धावणी’ पहनकर और हाथ में फूलों की टोकरी लेकर मतदाताओं का स्वागत कर रहा है, जिससे लोगों का ध्यान आकर्षित हो रहा है। पुडुचेरी चुनाव आयोग की इस पहल की कई मतदाता सराहना कर रहे हैं। यह पहल अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के प्रयास के रूप में देखी जा रही है।

पुडुचेरी केंद्रशासित प्रदेश की 30 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्राें पर उत्साहित मतदाताओं कीभीड़ चल रही है। पहले दो घंटे में राज्य में 17.41 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में पुडुचेरी में 82.2 फीसदी मतदान हुआ था। इस चुनाव में पुडुचेरी के लगभग 9.5 लाख लाेग मतदान करने वाले हैं। इस बार 30 सीटों के लिए 294 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement