गुजरात के राजकोट में सफाई के लिए तैनात किया गया रोबोट ऑपरेटर, मैनुअल सफाई बंद | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

गुजरात के राजकोट में सफाई के लिए तैनात किया गया रोबोट ऑपरेटर, मैनुअल सफाई बंद

Date : 09-Apr-2026

 नई दिल्ली, 09 अप्रैल। गुजरात के राजकोट में सफाई कर्मियों से सीवर सफाई का काम बंद कराने के लिए नगर निगम ने ‘रोबोट ऑपरेटर’ तैनात किया है। इस कदम से हाथ से सफाई की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। अब सफाईकर्मी सीधे सीवर में उतरने के बजाय रोबोट चलाने का काम कर रहे हैं। इससे उनकी सुरक्षा और जीवन स्तर में सुधार होगा।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने बताया कि राजकोट नगर निगम ने 2.29 करोड़ रुपये की लागत से रोबोटिक तकनीक अपनाई है। इस तकनीक से सफाई कर्मचारियों को सीवर में उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब इन रोबोट्स की मदद से ऐसे स्थानों की सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां इंसानों को भेजना खतरे से भरा होता था। साथ ही नगर निगम ने सफाईकर्मियों के लिए आधुनिक सामुदायिक भवन भी बनाया है, जिसमें विवाह एवं कार्यक्रम हॉल, रसोई, भोजन कक्ष और पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह भवन लगभग 5000 से अधिक सफाईकर्मियों के परिवारों को लाभ पहुंचाएगा।

भरूच नगर पालिका ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सफाईकर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इसमें 108 महिला कर्मियों की जांच की गई, दवाइयां वितरित की गईं और पोषण एवं स्वच्छता पर मार्गदर्शन दिया गया। इन पहलों से साफ है कि गुजरात ने तकनीक, संरचना और सामाजिक कल्याण को जोड़कर स्वच्छता के क्षेत्र में एक संतुलित और टिकाऊ मॉडल प्रस्तुत किया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement