दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री जीजीएसआईपीयू के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री जीजीएसआईपीयू के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए

Date : 09-Apr-2026

 नई दिल्ली, 09 अप्रैल । दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईपीयू) के 18वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कुलपति डॉ. महेश वर्मा उपस्थित रहे।

उपराज्यपाल ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, जिज्ञासा और समर्पण ने उनको आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने तेजी से हो रहे तकनीकी परिवर्तन के इस युग में स्नातकों से आग्रह किया कि वे डिग्री से आगे बढ़कर सीखने, अनुकूलनशीलता और नवाचार की आजीवन यात्रा को अपनाएं। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया को समस्या-समाधानकर्ताओं की आवश्यकता है। विद्यार्थी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकासित भारत और एक विकसित दिल्ली के विजन में सार्थक योगदान देने के लिए तैयार रहें।

उपराज्यपाल ने कहा कि युवा गुरु गोविंद सिंह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए ईमानदारी और सेवा भावना के साथ नवाचार का उदाहरण प्रस्तुत करते रहें।

मुख्यमंत्री ने आज यहां मेडल और डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी ‘विकसित भारत’ के संकल्प को आगे ले जाने वाली शक्ति हैं। उनकी सफलता ही देश की सफलता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में नए बदलाव तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली का शिक्षा बजट बढ़कर 19,326 करोड़ रुपये हो गया है। स्कूल बेहतर हो रहे हैं, कक्षाएं आधुनिक बन रही हैं और छात्रों को नई तकनीक के साथ पढ़ाई के अवसर मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवाओं को जिस तरह की शिक्षा चाहिए, जैसी सुविधाएं चाहिए, हमारी सरकार उसी पर फोकस कर रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement