भुवनेश्वर, 09 अप्रैल। गुरु अर्जन देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने देशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव जी (1563-1606) सिख धर्म के पांचवें गुरु और पहले शहीद थे। गुरु अर्जन देव जी का जीवन केवल आध्यात्मिक महानता का प्रतीक नहीं, बल्कि सत्य, साहस और अटूट आस्था का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों और कठोर यातनाओं के बावजूद अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और धर्म, संस्कृति तथा मानवता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। मंत्री ने आगे कहा कि गुरु साहिब का जीवन हमें सत्य, धैर्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने तथा मानवता की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।
