मुख्यमंत्री साय आज हेल्थ वीसी मीट में होंगे शामिल, शाम को श्रीराम मंदिर में करेंगे दर्शन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री साय आज हेल्थ वीसी मीट में होंगे शामिल, शाम को श्रीराम मंदिर में करेंगे दर्शन

Date : 10-Apr-2026

 रायपुर ,10 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज शुक्रवार का दिन व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा। सुबह से लेकर शाम तक वे प्रशासनिक और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल एवं आयुष यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। यहां वे आयोजित “ऑल इंडिया हेल्थ साइंसेज वाइस चांसलर्स मीट 2026” में भाग लेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर के स्वास्थ्य विश्वविद्यालयों के कुलपति शामिल होंगे, जहां स्वास्थ्य शिक्षा और नीतियों पर मंथन किया जाएगा।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे वापस रायपुर के लिए रवाना होंगे और 1:00 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर आरक्षित रहेंगे। वहींं शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री पुनः निवास से प्रस्थान कर 6:40 बजे वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचेंगे। यहां वे आरक्षित कार्यक्रम में शामिल रहेंगे और भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement