चित्तौड़गढ़ में आबकारी विभाग ने किया 218 दुकानों का बंदोबस्त, वित्तीय वर्ष में अर्जित किया 342 करोड़ राजस्व | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

चित्तौड़गढ़ में आबकारी विभाग ने किया 218 दुकानों का बंदोबस्त, वित्तीय वर्ष में अर्जित किया 342 करोड़ राजस्व

Date : 10-Apr-2026

 चित्तौड़गढ़, 10 अप्रैल । जिला आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तैयारियों को गति देते हुए जिले में कुल 218 शराब दुकानों का बंदोबस्त पूर्ण कर लिया है। वहीं 8 दुकानों का बंदोबस्त अभी शेष है, जिन्हें आगामी नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से जल्द पूरा किया जाएगा। वहीं विभाग ने वित्तीय वर्ष में 342 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है।

राजस्व लक्ष्य के करीब पहुंचा विभाग

विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 342 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया, जो निर्धारित लक्ष्य का 89.40 प्रतिशत है। उल्लेखनीय है कि यह राशि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 के 302 करोड़ के लक्ष्य से 40 करोड़ रुपए अधिक है, जिससे विभाग की आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

जिला आबकारी अधिकारी गजेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि वर्ष 2025-26 में नकली शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 5 बड़े मुकदमे दर्ज किए गए, जो अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अन्य राज्यों से तस्करी पर भी प्रहार

अंतरराज्यीय शराब तस्करी के मामलों में भी विभाग ने प्रभावी कार्रवाई की। एक बड़ी कार्रवाई में 12 चक्का ट्रक से चंडीगढ़ निर्मित 150 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई। इसके अलावा अलग-अलग मामलों में 7 वाहनों से अवैध शराब बरामद कर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए।

जिला आबकारी अधिकारी गजेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि शेष दुकानों का बंदोबस्त शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा और आगामी समय में भी अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा, जिससे राजस्व वृद्धि के साथ-साथ अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement