गोरश्वर के रौमारी गांव में साधुओं पर हमले के बाद तनाव | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

गोरश्वर के रौमारी गांव में साधुओं पर हमले के बाद तनाव

Date : 12-Apr-2026

 गोरश्वर (असम), 12 अप्रैल । गोरश्वर थाना अंतर्गत नंबर 2 रौमारी गांव में चरक पूजा के लिए चंदा एकत्र करने गए सात साधुओं पर कथित हमले के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हमले का आरोप चान महमूद अली और उनके पुत्र आजिम अली पर लगाया गया है। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों के एक समूह ने आरोपितों के घरों में आग लगा दी।

आगजनी की इस घटना में दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, वहीं एक दोपहिया वाहन भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही तामुलपुर और गोरश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल दोनों आरोपित फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement