एडीजी सीआईडी ने अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने पर दिया जोर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

एडीजी सीआईडी ने अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने पर दिया जोर

Date : 12-Apr-2026

 कटिहार, 12 अप्रैल । अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध अनुसंधान विभाग) ने रविवार काे कुर्सेला थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने अनुसंधानकर्ता एवं थानाध्यक्ष के डायरी लेखन कार्य, ई-साक्ष्य, ई-ऑफिस, मालखाना, प्रदर्श आदि कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने हाजत और थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी गहन अवलोकन किया।

इस मौके पर एडीजी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कटिहार शिखर चौधरी, सदर -2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन सिंह सहित जिले के कई पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement