इतिहास के पन्नों में 14 अप्रैल : भारतीय संविधान निर्माता का जन्म, अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

इतिहास के पन्नों में 14 अप्रैल : भारतीय संविधान निर्माता का जन्म, अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या

Date : 13-Apr-2026

 इतिहास में 14 अप्रैल का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। यह दिन एक ओर जहां भारत के महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती के रूप में मनाया जाता है। वहीं, दूसरी ओर इसी तारीख को अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन पर जानलेवा हमला भी हुआ था।

साल 1891 में मध्य प्रदेश के महू (अब डॉ. आम्बेडकर नगर) में जन्मे डॉ. आम्बेडकर ने जीवनभर सामाजिक समानता और न्याय के लिए संघर्ष किया। दलित परिवार में जन्म लेने के कारण उन्हें बचपन से ही भेदभाव का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने शिक्षा और संघर्ष के बल पर समाज में बड़ा बदलाव लाने का काम किया। उनके प्रयासों से देश में दलितों को सामाजिक और कानूनी अधिकार मिले। उनके जन्मदिन को आज पूरे भारत में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

डॉ. आम्बेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई और इसे एक समावेशी और न्यायपूर्ण दस्तावेज बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार आज भी समाज को समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं।

वहीं, 14 अप्रैल 1865 को अब्राहम लिंकन को फोर्ड्स थियेटर में गोली मार दी गई थी। वह उस समय ‘आवर अमेरिकन कज़िन’ नामक नाटक देख रहे थे। हमलावर जॉन वाइक्स बूथ ने बालकनी से पीछे से गोली चलाई और फरार हो गया।

लिंकन का अगले दिन निधन हो गया, जबकि हमलावर को कुछ दिनों बाद अमेरिकी सैनिकों ने मुठभेड़ में मार गिराया। यह घटना अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक हत्याओं में गिनी जाती है।

इस तरह 14 अप्रैल की तारीख एक ओर सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक डॉ. आंबेडकर की याद दिलाती है, तो दूसरी ओर यह विश्व इतिहास की एक दुखद घटना को भी अपने भीतर समेटे हुए है।



महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1434 - फ्रांस के विश्वविख्यात सेंट पीटर कैथेड्रल की आधारशिला रखी गई।

1659 - औरंगजेब ने दिल्ली पर हुकूमत की लड़ाई में दारा को हराया।

1809 - नेपोलियन ने बावरिया की लड़ाई में आस्ट्रिया को हराया।

1814 - नेपोलियन को राजगद्दी से हटाया गया।

1865 - अमेरिका के 16 वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के फार्ड थिएटर में गोली मारी गई। अगले दिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

1900 - पेरिस की विश्व प्रर्दशनी खुली।

1912 - ब्रिटेन का आलीशान पोत टाइटैनिक हिमखंड से टकराया।

1958 - सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ।

1981 - पहला अंतरिक्ष यान कोलंबिया-1 वापस धरती पर लौटा।

1988 - सोवियत संघ ने अमेरिका, पाकिस्तान व अफगानिस्तान के साथ जिनेवा में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी पर सहमति जताई।

1995 - इंडिया चौथी बार एशिया कप क्रिकेट का चैंपियन बना।

1995 - यूक्रैन में स्थित चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र वर्ष 2000 तक बंद करने की घोषणा, भारत चौथी बार एशिया कप क्रिकेट चैंपियन बना।

1999 - मलेशिया के अपदस्थ उपप्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को भ्रष्टाचार के मामले में छह वर्ष क़ैद की सज़ा।

2000 - रूस की संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच स्टार्ट-2 परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।

2002 - अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमें का सामना कर रहे सर्बियाई नेता का निधन।

2003 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन पश्चिमी तट से कुछ यहूदी बस्तियाँ हटाने पर सहमत।

2004 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने ईराक को दूसरा वियतनाम नहीं बनने देने की घोषणा की।

2005 - भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने की घोषणा।

2006 - चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू हुआ।

2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भौगोलिक नक्शा बनाने की घोषणा की। किर्लोस्कर ब्रदर्स को दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की कोडरमा ताप विद्युत परियोजना से 166 करोड़ 77 लाख रुपये का आर्डर मिला।

2008 - भारत के कोलकाता और बांग्लादेश में ढाका के बीच 1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरूआत।

2008 - पुरातत्वविदों ने मिस्र के सिनाई प्राय:द्वीप से रोमन सम्राट वेलेन्स के काल के प्राचीन सिक्के बरामद करने का दावा किया।

2010 - पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफ़ान में 123 लोगों की मृत्यु हो गई।

2010 - चीन के किगगाई में 6.9 तीव्रता का भूकंप। लगभग 2700 लोगों की मौत।

2010 -आइसलैंड में ज्वालामुखी से आसमान में राख का ऐसा गुबार उठा कि उत्तरी और मध्य यूरोप में हवाई यातायात पर असर पड़ा।

2011- राष्ट्रीय सुरक्षा सूचकांक (एनएसआई) द्वारा हाल ही में किए सर्वेक्षण में भारत को दुनिया का पांचवा सर्वाधिक शक्तिशाली देश माना गया। सूची में अमेरिका को पहले तथा चीन दूसरे स्थान पर है। जापान और रूस को क्रमश: तीसरा और चौथा स्थान मिला है।

2014 - इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाईजीरिया में चिबोक के एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों अपहरण किया।

जन्म

1862 - प्रभाशंकर पाटनी - गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता थे।

1891 - भीमराव अंबेडकर

1907 - स्वाधीनता सेनानी पूरनचन्द जोशी।

1919 - शमशाद बेगम - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।

1920 - गवरी देवी - राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका।

1922 - प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार व सरोद वादक अली अकबर खां।

1940 - कवि व साहित्यकार अवतार एनगिल।

1954 - ललिता वकील - हिमाचल प्रदेश की शिल्पकार व सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

1957 - के. सिवन - भारत के अन्तरिक्ष वैज्ञानिक हैं।

निधन

1859 - जमशेद जी जीजाभाई, अपने व्यवसाय से अत्यंत धनी बने, दानवीर थे।

1950 - रमण महर्षि - बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक।

1962 - मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया, भारत के महान् अभियन्ता एवं राजनयिक।

1963 - राहुल सांकृत्यायन- हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार।

1986 - नितिन बोस - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक।

2002 - अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमें का सामना कर रहे सर्बियाई नेता का निधन।

2017 - गिरीश चन्द्र सक्सेना - जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल थे।

2022 - मंजू सिंह - भारतीय हिन्दी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री और एक अच्छी प्रोड्यूसर भी थीं।

महत्वपूर्ण अवसर

-डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर जयन्ती।

-अग्निशमन दिवस।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement