सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 11 घायल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 11 घायल

Date : 13-Apr-2026

 कामरूप (असम), 13 अप्रैल। कामरूप (ग्रामीण) जिले के रंगिया इलाके में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि रंगिया से तामुलपुर की ओर यात्रियों को लेकर आ रहे टेंपो (एएस-28सी-4667) और विपरीत दिशा से भूटान की ओर से रंगिया की ओर आ रही ईक वैन (एएस-13आर-7370) के बीच हुए आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा आज सुबह 6:00 बजे के आसपास हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया वहीं पुलिस मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान महेश बोडो के रूप में की गई है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement